फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ईको गाड़ी चालक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

ईको गाड़ी चालक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
ईको गाड़ी चालक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
ईको गाड़ी के चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, छीने गहने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। मायके जा रही 26 वर्षीय महिला के साथ 20 जनवरी को ईको गाड़ी चालक द्वारा खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। सफीदों थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह सफीदों के साहनपुर रोड पर 20 जनवरी की शाम को समालखा जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान एक सवारियों से भरी ईको गाड़ी आई, जिसमें वह भी सवार हो गई। गाड़ी में सवार अन्य सभी यात्री पानीपत की लालबत्ती पर उतर गए। इसके बाद वह गाड़ी में समालखा की तरफ जा रही थी। चालक ने गाड़ी को खेतों की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और सोने की अंगूठी, चेन, कानों की बालियां छीन लीं। आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना वापस आकर पति को दी। इसके बाद सफीदों थाने में अज्ञात इको चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात इको गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस गाड़ी चालक तलाश के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है, जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बलवान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed