{"_id":"5c3b92c3bdec22738813a012","slug":"181547408067-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच में आई गाय, बचाने के चक्कर में टकराई दो बाइक, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के बीच में आई गाय, बचाने के चक्कर में टकराई दो बाइक, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर आई गाय को बचाने में मोटरसाइकिलों में टक्कर, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एकाएक सामने गाय के आने से उसे बचाने में आमने-सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। करसिंधु से खरकभूरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर हुए हादसे में खरकभूरा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित और छात्तर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय नन्हू की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को छात्तर गांव का नन्हू अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं से घर लौट रहा था। जब वह करसिंधु-खरकभूरा के बीच पहुंचा तो अचानक सड़क पर गाय आ गई। वहीं सामने से खरकभूरा निवासी अंकित भी मोटरसाइकिल पर आ रहा था। गाय से टकराने से बचने के लिए दोनों मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां पर अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल नन्हू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी जयबीर ने बताया कि लावारिस पशु के सड़क के बीच में आने से दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर हुई है। इसमें खकरभूरा निवासी अंकित व छातर निवासी नन्हू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नन्हू खेती करता था, जबकि अंकित दसवीं कक्षा का छात्र था। हादसे के दौरान वह गांव से करसिंधु में प्रसाद लेने जा रहा था।
जा चुकी हैं कई जान
बेशक प्रशासन जिला जिले को लावारिस पशु मुक्त करने का दम भरता है, लेकिन आज भी इनकी वजह से लोगों की जान जा रह है। इससे पहले भी कई लोग इस प्रकार से हादसों का शिकार हो चुके हैं। पिछले साल नरवाना के गांधी नगर में लावारिस पशुओं की चपेट में आने से 72 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई थी। कुछ साल पहले जींद के जाने माने वकील कमल गोस्वामी की मौत भी उनकी कार की टक्कर सांड़ से होने के कारण चली गई थी। इसी प्रकार जींद के जाने माने चिकित्सक डॉ. अश्वनी शर्मा की मौत भी सड़क पर बैठे पशुओं के चलते हो गई थी। इसके अलावा एक साल में करीब 20 लोग लावारिस पशुओं की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। डीसी अमित खत्री के अनुसार प्रशासन समय-समय पर पशुओं को गोशाला और नंदीशाला भेजने के लिए अभियान चलाता रहता है। लोग अपने पशुओं को बाहर छोड़ देते हैं, इसके चलते हादसे होते हैं।
विज्ञापन
आरा रोड पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए हत्या का आरोप
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
जींद। आरा रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के गांव महम्मदपुर निवासी राज सिंह ने कहा कि उसके भाई राजेंद्र व राजेश विजय नगर जींद में रहते हैं। उसका भाई राजेंद्र पिछले दस साल से आरा रोड निवासी सरदार रतन सिंह की आरा मशीन पर काम करता था। शनिवार सुबह उसका भाई साढ़े सात बजे घर से मशीन पर काम करने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में सरदार रतन सिंह का उसके भाई राजेश के पास फोन आया कि राजेंद्र की मौत हो गई है। उसका शव नागरिक अस्पताल में रखा है। सूचना पाकर वह अपने अन्य परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचा। राज सिंह ने बताया कि उसके भाई का शरीर नीला पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। राज सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि उसके भाई की किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।