{"_id":"5a24475c4f1c1bc45b8ba01d","slug":"181512327004-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बिजाई कर रहा किसान रूटावेटर में फंसा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं की बिजाई कर रहा किसान रूटावेटर में फंसा, मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजाई के समय किसान रोटावेटर में फंसा, मौत
जींद। गांव राजपुरा में गेहूं की बिजाई कर रहे किसान की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव राजपुरा निवासी 23 वर्षीय अनूप शनिवार शाम को खेतों में गेहूं की बिजाई करने के लिए गया हुआ था। ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई कर रहा था और अनूप गेहूं खेत में डाल रहा था। इस दौरान अनूप ने चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया तो उसका पांव फिसल गया और रोटावेटर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जब उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसा इत्तफाकिया हुआ है, खेत में काम करते हुए उसकी मौत हुई है। मामले के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है।