फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घर की चौखट पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

घर की चौखट पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
घर की चौखट पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने हत्या के लगाए आरोप
घर की चौखट पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने हत्या के लगाए आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
कस्बे की राजीव कॉलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर की चौखट पर चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। किशोर के पिता ने पड़ोस में किराये पर रहने वाले कुछ युवकों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं किशोर के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे धमकी दी थी, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे जब मृतक राहुल का पिता रोहताश घर पहुंचा तो देखा कि राहुल चौखट पर फंदे पर लटक रहा है। आननफानन में उसने राहुल को उतार कर तुरंत नागरिक अस्पताल मेें पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि असंध के सालवन गांव से आकर पड़ोस में किराये पर रहने वाले कुछ युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि वह रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा चला रहा है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। मृतक राहुल शादी समारोह मेें अपने भाई अंकित के साथ डेकोरेशन करने का काम करता था। उसे राहुल के दोस्तों से ही पता चला कि कुछ दिन पहले राहुल का बाजार में उसके पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। तभी से उक्त युवक उसके बेटे राहुल को मारने की धमकी दे रहे थे। शनिवार देर सायं भी उसके लड़के के साथ अकेला पाकर मारपीट की गई थी। इसमेें गली के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था। जब वह करीब नौ बजे रेहड़ी लेकर घर पहुंचा, तो घर के बाहर का दरवाजा खुला पाया। गली में रेहड़ी खड़ी कर जब वह अंदर गया तो राहुल चुन्नी के फंदे पर लटका था। घर मेें उस वक्त करीब 80 वर्षीय अंधी और बहरी दादी के अलावा कोई नहीं था। घटना के समय मृतक का भाई अंकित भी बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन

---
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट का इंतजार
एसएचओ रामनिवास ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार राहुल के गले की हड्डी टूटने से मौत हुई है। गले पर निशान भी पाए गए है। फोरेंसिक जांच और विसरे की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें तलाश कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed