फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डूमरखां खुर्द निवासी युवक 15 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

डूमरखां खुर्द निवासी युवक 15 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
डूमरखां खुर्द निवासी युवक 15 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार
15 किलो चूरापोस्त के साथ युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को डूमरखा खुर्द के एक युवक को 15 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे यह चूरापोस्त कहां से मिला। शनिवार को पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि डूमरखा खुर्द में एक युवक के पास भारी मात्रा में चूरापोस्त है। सूचना के बाद पुलिस ने जींद-नरवाना रोड पर डूमरखां गांव के निकट स्थित काला ढाबा के पास जांच की। जांच में एक युवक के पास 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। युवक की पहचान डूमरखां खुर्द निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध रूप से चूरापोस्त रखने का केस दर्ज किया है। रविवार को संदीप को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

संदीप के खिलाफ पहले तो कोई मामला नहीं है। पुलिस रिमांड पर संदीप से यह जानने का प्रयास करेगी कि यह चूरापोस्त उसके पास कहां से आया है। पुलिस इस मामले में संदीप से गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस नशे के व्यापार को बंद करने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed