फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परचून दुकानदार से मांगी दो लाख की चौथ

परचून दुकानदार से मांगी दो लाख की चौथ

Tue, 10 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
परचून दुकानदार से मांगी दो लाख की चौथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। रेलवे स्टेशन रोड पर किराना की दुकान चला रहे दुकानदार सचिन से एक युवक द्वारा दुकान पर आकर दो लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। सचिन ने पुलिस को शिकायत दी कि हर रोज की तरह वह अपनी दुकान पर बैठा था। रविवार को दुकान पर मूल रूप से उचाना व फिलहाल कैथल रहने वाला गौरव उर्फ मुन्नी ने दुकान पर आकर दो लाख रुपये की चौथ मांगी। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दोपहर को गौरव ने उसके पास फोन कर दो लाख रुपये लेकर अन्न क्षेत्र मंदिर वाले रास्ते पर आने के लिए कहा। सचिन ने कहा कि वह गौरव को पहले से ही जानता है। वह काफी पहले से बार-बार फोन करके धमकी देता रहा है। चौकी प्रभारी रामफल के अनुसार सचिन की शिकायत पर पैसे मांगने वाले युवक गौरव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed