फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फर्जी फर्म बनाकर एचडीएफसी बैंक से 21 करोड़ 15 लाख रुपये का लोन लेने का एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर एचडीएफसी बैंक से 21 करोड़ 15 लाख रुपये का लोन लेने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फर्म बनाकर एचडीएफसी बैंक से 21 करोड़ 15 लाख रुपये का लोन लेने का एक आरोपी गिरफ्तार
जींद। एचडीएफसी बैंक जींद की शाखा से फर्जी फर्म बनाकर 21 करोड़ 15 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक फर्म संचालक को काबू किया है। इस मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा फर्म संचालकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 45 फर्म संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक पानीपत शाखा के मैनेजर अनुभव पसरीजा ने शहर थाना पुलिस को 26 जनवारी 2016 को दी शिकायत में कहा था कि जींद के 45 फर्म संचालकों ने अपनी फर्जी फर्म बनाकर एचडीएफसी बैंक से 21 करोड़ 15 लाख रुपये का लोन लिया है। इसके बाद जब जांच हुई तो यह सभी फर्म फर्जी पाई गई पुलिस ने पसरीजा की शिकायत पर नई अनाज मंडी की बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मनोज कुमार, पुरानी सब्जीमंडी की अनुज ट्रेडिंग कंपनी के विजय कुमार, गांव भैरोखेड़ा की सालासर फीड मिल के संचालक जितेंद्र, जनता बाजार की शिव बिल्डिंग मैटीरियल के संचालक राकेश जैन, रोहतक रोड बाईपास की गिरीजी बिल्डिंग मैटीरियल के संचालक राजेश गिरी समेत 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच करते हुए सोमवार को राकेश जैन को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ आरोपी अभी भी बचे हुए हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed