फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बातों में उलझा कर महिला के उतारे सोने के आभूषण

बातों में उलझा कर महिला के उतारे सोने के आभूषण

Sun, 30 Jun 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बातों में उलझा कर महिला के उतारे सोने के आभूषण
जींद। आनंद पर्वत कॉलोनी में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 55 वर्षीय महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों से बाले व सोने का लोकेट उतार लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विद्या देवी ने कहा कि वह सुबह सवा नौ बजे अपने घर के बाहर बैठी थी। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों से बाले व गले से सोने का लॉकेट निकाल लिया और फरार हो गए। जब घर के लोगों ने कानों के बाले गायब देखे तो ठगी का पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी प्रकार 28 जून को भी डिफेंस कॉलोनी निवासी निर्मला कौशिक के भी तीन युवकों ने सोने के आभूषण उतार लिए थे।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिलाएं रहे सावधान
डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि इस प्रकार के मामलों से बचने के लिए विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। बिना जान-पहचान के ऐसे लोगों से बातें नहीं करें। यदि कोई युवक आए तो परिजनों को जरूर बताएं। पुलिस को इस प्रकार के मामलों की तुरंत सूचना दें। खत्री ने घर के अन्य सदस्यों को भी अपने बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed