{"_id":"5d0e6b6d8ebc3e3c64640598","slug":"156122607710-jind-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ही निकला रोहतक के व्यापारी को गोली मारकर रुपये लूटने का मास्टर माइंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकानदार ही निकला रोहतक के व्यापारी को गोली मारकर रुपये लूटने का मास्टर माइंड
विज्ञापन
जींद। 16 जून को रानी तालाब के पास रोहतक के व्यापारी राजू को गोली मारकर उससे एक लाख 52 हजार रुपये लूटने का मास्टर माइंड उससे पॉलिथीन खरीदने वाला एक दुकानदार ही निकला। पुलिस ने दुकानदार और गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से सीआईए पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, 25 हजार रुपये की नकदी, एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दे रही है।
गोली मारकर व्यापारी से लूटे थे एक लाख 52 हजार रुपये
डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 16 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे रानी तालाब के पास गोहाना रोड पर ई-रिक्शा में सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे रोहतक के व्यापारी राजू से दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर एक लाख 52 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। राजू जींद शहर में विभिन्न दुकानदारों को पॉलिथीन व डिस्पोजल सप्लाई का काम करता है। 16 जून को वह जींद के दुकानदारों से अपनी पेमेंट लेने के लिए आया था। राजू के पैर में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया था।
सीआईए पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर आठ के पास से विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सार्थक उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया। श्यामा ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कपड़ा मार्केट में पॉलिथीन की दुकान चलाने वाला रामराय गेट निवासी 20 वर्षीय रवि है। पुलिस ने दबिश देकर रवि को भी काबू किया है। घटना को रवि के कहने पर सार्थक उर्फ श्यामा व दिल्ली निवासी आशु ने अंजाम दिया था। पुलिस अब आशु की तलाश में दिल्ली में दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने रवि व श्यामा को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सीआईए जांच अधिकारी एएसआई नफे सिंह ने बताया कि पूरे मामले का मास्टर माइंड दुकानदार रवि है। रोहतक निवासी राजू रवि के पास भी पॉलिथीन बेचने के लिए आता था। वह हर रविवार को अपनी पेमेंट लेने के लिए आता था। 16 जून को भी वह अपनी पेमेंट लेने आया था। रवि ने कई दिन पहले पटियाला चौक निवासी अनिल पसरीजा का लाइसेंसी रिवाल्वर चुराई थी। उसने राजू से पैसे लूटने के लिए सार्थक उर्फ श्यामा को तैयार किया और उसे रिवाल्वर दे दी। इसके बाद श्यामा ने अपने दिल्ली निवासी दोस्त आशु से संपर्क किया और लूट की योजना बनाई। जब राजू रवि की दुकान से 37500 रुपये की पेमेंट लेकर निकला तो पहले से ही तैयार श्यामा व आशु को उसने फोन कर दिया। जब राजू ई-रिक्शा में बैठकर रानी तालाब के पास पहुंचा अचानक एक युवती ने ऑटो रुकवाया। इस पर श्यामा ने बाइक से उतरकर राजू से पैसे छीनने की कोशिश की। जब राजू ने पैसों से भरा थैला नहीं छोड़ा तो श्याम ने उसके पैर में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
इस मामले में पकड़े गए सार्थक उर्फ श्यामा के खिलाफ पहले भी एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसी प्रकार दिल्ली निवासी आशु के खिलाफ भी दो मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों ही 12वीं पास हैं। रवि के खिलाफ इससे पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।