फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद से कैथल जा रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ झगड़ा

जींद से कैथल जा रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ झगड़ा

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जींद से कैथल जा रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ झगड़ा
जींद। जींद से शाम 07-20 बजे चल कर कैथल जाने वाले हरियाणा रोडवेज की बस के परिचालक का कंडेला गांव में दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने परिचालक के साथ मारपीट की और फरार हो गए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधा घंटे तक बस कंडेला गांव के बस स्टॉप पर खड़ी रही। बस के परिचालक जयबीर ने बताया कि बस तय समय पर जींद बस स्टैंड से कैथल के लिए रवाना हुई। कंडेला गांव के बस स्टॉप पर जब यात्री बस में सवार हो रहे थे, तो दो युवक पैर बाहर निकाल कर बैठे थे। इससे बस में चढ़ने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। आरोप है कि जब उन्होंने युवकों को पैर अंदर करने के लिए टोका तो उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। झगड़ा होने पर बस कंडेला गांव के बस स्टॉप पर ही रोक दी गई और परिचालक ने जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंच कर मेडिकल करवाया। इसके बाद बस कैथल के लिए रवाना हुई। परिचालक के अनुसार यह कैथल का अंतिम चक्कर होने के कारण यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पुलिस को शिकायत शनिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed