{"_id":"5d03e7cb8ebc3e38bd39386e","slug":"156053702416-jind-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवकों ने ट्रक चालक से लूटे पांच हजार रुपये व दो एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात युवकों ने ट्रक चालक से लूटे पांच हजार रुपये व दो एटीएम
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। वीरवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे भिवानी रोड पर स्कॉर्पियो सवार तीन-चार युवकों ने ट्रक चालक से पांच हजार रुपये और दो एटीएम कार्ड लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात तीन-चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के गांव कलीपुरा निवासी 41 वर्षीय अनिल ने बताया कि वह पांच महीने से ट्रक चलाता है। रात को लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने ट्रक में सामान भरकर राजपुरा से जींद-भिवानी रोड से होता हुआ जींद शहर की तरफ आ रहा था। भिवानी रोड नाका से पहले एक स्कॉर्पियो उसके ट्रक के आगे खड़ी हो गई। उसने भी ट्रक रोक दिया। अनिल ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन-चार युवक उतरे और ट्रक में चढ़ गए। आरोपियों ने उससे पर्स छीन लिया और ट्रक की तलाशी लेने लगे। ट्रक में कुछ नहीं मिलने पर आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। अनिल ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी तथा दो एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी ईएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगा लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।