फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाखड़ा नहर में डूबने से युवक की मौत

भाखड़ा नहर में डूबने से युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाखड़ा नहर में डूबने से युवक की मौत
नरवाना। भाखड़ा नहर में नहाने गए एक युवक की मौहल्ल खेड़ा गांव के पास डूबने से मौत हो गई। युवक बुधवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने गया था। परिजनों को उसकी मौत का पता वीरवार को चला। गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खरल गांव का 20 वर्षीय सुनील पुत्र प्रदीप अपने दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर भाखड़ा नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। इसकी सूचना परिजनों को नहीं मिली, जबकि सदर पुलिस को सूचना मिल गई कि नहर में कोई युवक डूब गया है, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस के सामने किसी ने पुष्टि नहीं की। बुधवार देर शाम तक सुनील जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका पता नहीं लगा। परिजनों की इसकी शिकायत पुलिस को दी। तभी उन्हें सूचना मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था। परिजनों ने गोताखोर बुलाया सुनील की तलाश शुरू करवाई तो उसका शव मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर पुलिस ने मरने वाले सुनील के पिता प्रदीप के ब्यान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को साैंप दिया। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि खरल के सुनील की भाखड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था। शुक्रवार को सुनील के सभी दोस्तों को थाने बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को किसी युवक के नहर में डूबने की खबर मिली थी, लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो सही जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठंडे पानी से भी नही नहाता था सुनील : संदीप
मृतक के चाचा संदीप ने बताया कि सुनील अपने पिता प्रदीप की इकलौती संतान थी। उन्होंने बताया कि सुनील ठंडे पानी से कम ही नहाता था। उन्होंने बताया कि सुनील कभी भी बोर के पानी से नहीं नहाया और उसको तैरना नहीं आता था। सुनील राजीव गांधी कॉलेज उचाना में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और नरवाना के एक कोचिंग सेंटर में भी कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि सुनील अपने दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर पर कैसे गया। इस बारे कोई जानकारी नहीं है। हर रोज सुनील चार बजे से पहले घर पहुंच जाता था, लेकिन बुधवार को वह घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की। दोस्तों से बात की गई तो किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed