{"_id":"5cf95febbdec2207772553f2","slug":"15598468853-jind-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह हजार के नकली नोटों के साथ युवक काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साढ़े छह हजार के नकली नोटों के साथ युवक काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। सदर पुलिस ने बुधवार रात को एक युवक को साढ़े हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सदर थाना पुलिस के उन्हें सूचना मिली थी कि ढाकल गांव के शराब ठेके पर एक युवक नकली नोट के बदले में शराब खरीदने जा रहा है। जानकारी के आधार पर वे शराब ठेके पर पहुंच गए। इस दौरान एक युवक शराब ठेके की तरफ आता दिखाई दिया, मगर पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े छह हजार रुपये के नकली नोट मिले। जिसमें चालीस नोट सौ-सौ के और पांच नोट पांच-पांच सौ रुपये के नकली नोट मिले। जिसमें एक ही नंबर के कई-कई नोट थे। आरोपी की पहचान छात्तर गांव निवासी रोहताश के रूप में हुई है।
रोहताश ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार पांच हजार रुपये के बदले दस हजार रुपये के नकली नोट लेकर आया था। जिसमें से साढ़े तीन हजार वह शराब ठेके व भीड़भाड़ वाले बाजार में चला चुका है। पुलिस ने रोहताश के खिलाफ नकली करंसी रखने और बाजार में चलाने के आरोप का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आरोपी पहली ही बार पांच हजार रुपये के दस हजार नकली नोट लेकर आया था। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने नकली करंसी रखने के आरोपी रोहताश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रोहताश से पूछताछ करेगी वह कहां से नकली नोट लेकर आया।
विज्ञापन
नकली नोट के नेटवर्क को तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती
पुलिस सूत्रों के अनुसार अरोपी रोहताश (42) कैथल से नकली नोट लाया है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। पुलिस को शक है कि इनके तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। यदि ऐसा है तो यह पुलिस के लिए बड़ा सिर दर्द होगा। वहीं पुलिस का मानना है कि और भी लोग क्षेत्र में नकली नोट के धंधे में सक्रिय हो सकते हैं। इसके लिए आरोपी रोहताश से पूछताछ की जा रही है।