{"_id":"5cec2426bdec2207284216e7","slug":"15589796704-jind-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीन दिन बाद युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के तीन दिन बाद युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शादी के तीन दिन बाद ही गांव ढिगाना निवासी 24 वर्षीय युवक ने सुबह आठ बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही जुलाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की 24 मई को ही शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव ढिगाना निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके भाई 24 वर्षीय अमित ने सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे तक जब वह उठकर नीचे नहीं आया तो उसके कमरे में जाकर देखा गया तो वह फंदे पर लटका मिला. अशोक ने बताया कि अमित की 24 मई को ही रोहतक जिले के गांव करौथा में शादी हुई थी। वह रोहतक में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अशोक कुमार ने बताया कि अमित काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने सोचा था कि शादी के बाद अमित की मानसिक हालत में सुधार हो जाएगा तथा उसकी पत्नी उसकी देखभाल करेगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह शादी होने के बाद और अधिक परेशान हो जाएगा। जुलाना थाना पुलिस ने अशोक कुमार के बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
इंदू के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी
मृतक अमित की शादी 24 मई को रोहतक के करौथा निवासी इंदु के साथ हुई थी। इंदु के हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि अमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में अभी तक खुशियों का माहौल था। शादी में आए सभी मेहमान अभी विदा भी नहीं हुए थे कि अमित ने मौत को गले लगाकर खुशियों को गम में बदल दिया।