{"_id":"5cec241cbdec2207664967d9","slug":"15589796604-jind-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से चल रही थी अनबन, युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कैथल रोड स्थित राज नगर में 25 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक के पिता ने कहा कि उसकी पुत्रवधू व बेटे में चार महीने से अनबन चल रही थी। इसी परेशानी के चलते बेटे ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
राज नगर निवासी मोतीराम ने कहा कि सुबह आठ बजे उसका बेटा एक बार अपने कमरे से नीचे आया था। उसके बाद वह फिर से कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो तरुण फंदे पर झूला हुआ था। मोतीराम ने कहा कि उसके बेटे की अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। चार महीने से बहू मायके गई हुई थी। वह अपने साथ पोते को भी लेकर गई थी। जिसकी वजह से बेटा तरुण मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। तरुण रोहतक रोड स्थित एक एजेंसी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।