फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ार व ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं सहित पांच घायल

ार व ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं सहित पांच घायल

Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ार व ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं सहित पांच घायल
ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, तीन महिला सहित पंाच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव बेलरखां और उझाना के बीच कार और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। दो घायलों को जींद नागरिक अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गांव उझाना निवासी पांच श्रद्धालु कार में सवार होकर बनभौरी पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, जिसमें तीन महिलाएं व दो पुरुष सवार थे। अचानक दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव बेलरखां और उझाना के बीच पहुंची तो उसकी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें महिला राज, गुड्डी, राजबाला, बलजीत व बिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने राजबाला, बलजीत व बिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। महिला राजा व गुड्डी को नागरिक अस्पताल में उपचार देकर जींद रेफर कर दिया गया। परिजन राममेहर ने बताया कि वह सभी बनभौरी धाम पर पूजा करने के लिए घर जा रहे थे कि अचानक सूचना मिली की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed