फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेदड़ा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेदड़ा

Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेदड़ा
हथियारबंद युवकों के दो गुट आमने-सामने, दहशत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बस स्टैंड के निकट शिव कालोनी में बुधवार को हथियारबंद युवकों के दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हथियार लहराते देखकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी दूरी तक युवकों का पीछा किया। बुधवार दोपहर को शिव कालोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब काफी संख्या में युवा हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इतनी संख्या में युवाओं को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में बस स्टैंड पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को देखकर युवक वहां से भागना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने कर्मियों ने उनका पीछा किया। इस दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया, लेकिन अपराध में पुष्टी नहीं होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed