{"_id":"5b6f34b84f1c1bdc258b4738","slug":"141534014648-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 18 दिन में ही नवविवाहिता जेवरात व नकदी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 18 दिन में ही नवविवाहिता जेवरात व नकदी लेकर फरार
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 18 दिन बाद दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार
जींद। गांव किलाजफरगढ़ से शादी के 18 दिन बाद ही दुल्हन घर से जेवरात व 30 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। उसके पति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव किलाजफरगढ़ निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसकी शादी 23 जुलाई को रोहतक की इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रवीन के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शिव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसने आसपास व अपनी ससुराल फोन करके पता किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। शिव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी घर से सोने का ओम, तीन जोड़ी सोने की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की चुटकी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का सात पत्ती का हार, एक चांदी का मंगलसूत्र, एक सोने का मंगलसूत्र व कुछ अन्य जेवरात ले गई। इसके साथ-साथ घर में रखी 30 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। शिव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव छारा निवासी विजय भगा कर ले गया। पुलिस ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।