{"_id":"5b10431f4f1c1ba86e8b5a78","slug":"141527792415-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सोहलू कॉलोनी में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर की सोहलू कॉलोनी में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की सोहलू कॉलोनी निवासी एक विवाहित महिला ने घर में बने चौबारे में अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फंदा लगाया, घर में केवल उसकी छोटी बहन थी। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतका के पिता सुल्हेड़ा निवासी इंद्र की शिकायत पर विवाहिता के पति, ससुर व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
इंद्र की दो बेटियों की शादी सोहलू कॉलोनी निवासी सन्नी व अनिल के साथ 2013 में हुई थी। सन्नी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सुबह वह अपने काम पर चला गया। उसका छोटा भाई अनिल भी बाहर काम से गया था। घर में सन्नी की पत्नी रीना व अनिल की पत्नी सोनी घर पर थे। सुबह लगभग नौ बजे जब सोनी घर में ऊपर बने चौबारे में गई तो वहां रीना फंदे पर लटकी मिली। उसने इसकी सूचना सन्नी व अनिल को दी। दोनों ने घर पहुंचकर रीना को फंदे से उतारा व एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने रीना को मृत घोषित कर दिया। सन्नी व अनिल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके का मुआयना डीएसपी रामभज ने भी किया। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि मृतका के पिता इंद्र की शिकायत पर मृतक के पति सन्नी, ससुर गजन व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिता ने लगाए दहेज व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप
गांव सुल्हेड़ा निवासी इंद्र ने कहा कि उसकी बेटी का पति सन्नी, ससुर गजन व देवर अनिल रीना को दहेज के लिए तंग करते थे। रीना के साथ मारपीट की जाती थी। इसे लेकर एक-दो बार पंचायत में भी समझौता हुआ। इससे तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।