फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत
नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव जाजनवाला के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार गांव जाजनवाला निवासी पवन व बलराज एक बाइक पर सुरेवाला चौक से गांव जाजनवाला जा रहे थे। गांव के निकट अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में 49 वर्षीय बलराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 वर्षीय पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान पवन की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस हिसार पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। सदर पुलिस ने गांव जाजनवाला निवासी भागूराम नंबरदार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल को बलराज चला रहा था और पवन पीछे बैठा था किसी अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बलराज व पवन की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed