फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सड़क दुर्घटना में व्यायाम करने वाले युवक की मौत, गाड़ी चालक घायल

सड़क दुर्घटना में व्यायाम करने वाले युवक की मौत, गाड़ी चालक घायल

Tue, 18 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में व्यायाम करने वाले युवक की मौत, गाड़ी चालक घायल
सड़क पर पैदल जा रहे युवक की इनोवा की टक्कर से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बागडू के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गांव हरिगढ़ निवासी मुकेश के रूप में हुई। रविवार शाम वह व्यायाम करने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था। तभी पीछे से एक गाड़ी के चालक ने उसे टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी करीब पांच फुट गहरी खाई से कूद कर खेत में बने कोठे को गिराकर सड़क से करीब 100 फुट की दूरी पर गेहूं के खेतों में जा गिरी। इससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को रात करीब साढे़ ग्यारह बजे नागरिक अस्पताल लाई। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

मामले के जांच कर रहे एचसी राजींद ने बताया कि पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के भाई सतीश ने कहा कि वह अपने भाई मुकेश के साथ पैदल ही शाम के समय घूमने के लिए गया हुआ था। गांव बागडू से जब वह लोग अपने घर की ओर जाने लगे तो पीछे से इनोवो सवार ने गाड़ी से मुकेश को टक्कर मार दी। इनोवा को गांव हरिगढ़ निवासी रिंकू चला रहा था। टक्कर लगते से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सतीश की शिकायत पर आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed