{"_id":"5b2e91b84f1c1b264d8b81c8","slug":"121529778616-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवकों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवकों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देर शाम लगभग पौने नौ बजे कौशिक नगर से हाउसिंग बोर्ड की तरफ पैदल जा रही एक महिला को तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली महिला की टांग में लगी। महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला सरोज अपने किसी परिचित की शादी में शगुन डालने के लिए कौशिक नगर में गई थी। जब वह शगुन डालकर हाउसिंग बोर्ड की तरफ पैदल जा रही थी तो उसे तीन युवकों ने गोली मार दी। सरोज ने बताया कि उसके पीछे-पीछे तीन युवक चल रहे थे। अचानक उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। महिला के शरीर से जब खून बहने लगा तब उसे पता चला कि उसको गोली मारी गई है। महिला को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात युवकों ने महिला को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ मामला सामने आ सकता है।