{"_id":"5cdda770bdec2207626c447b","slug":"111558030192-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। छापर गांव के पास हांसी ब्रांच नहर की पटरी के पास एक पेड़ पर फंदे पर युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक मूलरूप से कुरुक्षेत्र जिले के गांव अमरहड़ी का रहने वाला था। वह छापर गांव में अपनी ससुराल रह रहा था। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय बख्शा गांव छापर में अपनी ससुराल में काफी दिनों से रह रहा था। ग्राम पंचायत ने उसे सफाई कर्मचारी के तौर पर लगा रखा था, मगर नशेड़ी होने के कारण पंचायत ने उसे हटा दिया था। बख्शा की बहन की शादी भी इसी गांव में उसके साले के साथ हुई है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बख्शा अपनी बहन के मामले को लेकर भी परेशान चल रहा था। वीरवार सुबह उसका शव नहर किनारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। एएसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुुसार परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।