फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चौकीदार ने मंडी से चुराया 42 कट्टे गेहूं, मंडी सचिव अनजान

चौकीदार ने मंडी से चुराया 42 कट्टे गेहूं, मंडी सचिव अनजान

Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार ने मंडी से चुराया 42 कट्टे गेहूं, मंडी सचिव अनजान
जींद। नई अनाज मंडी स्थित एक दुकान स 42 कट्टे गेहूं चोरी हो गया और मंडी सचिव को इस बारे में पता ही नहीं है। मंडी से गेहूं की चोरी चौकीदारों द्वारा की गई है. इस पर मंडी प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। मंडी प्रशासन की मंजूरी के बिना मंडी में किसी भी चौकीदार को नहीं रखा जा सकता। सीजन में लाखों क्विंटल गेहूं की रखवाली की जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की होती है। मंडी प्रशासन ही मंडी में चौकीदारों की ड्यूटी सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि अनाज मंडी में आर्य ट्रेडिंग कंपनी से गेहूं से भरे 42 बैग चोरी हो गए। इसकी सूचना संबंधित आढ़ती ने मंडी एसोसिएशन को दी और मंडी के गेट नंबर दो के चौकीदार पर शक जाहिर किया। आढ़तियों की जांच में साफ हुआ कि एक चाय वाले ने यह गेहूं अन्य आढ़त की दुकान पर बेच दिया है। इस दौरान चाय वाले ने बताया कि उसको गेहूं से भरे कट्टे मंडी के ही गेट नंबर दो के चौकीदार ने बेचे हैं। इस पर संबंधित चौकीदार से पूछा गया तो वह अपने साथ कई लोगों को मंडी में लेकर पहुंच गया। मंडी एसोसिएशन ने उसके साथ आए लोगों से पूछा तो उन्होंने संबंधित चौकीदार द्वारा इन कट्टों को चोरी करने के बात स्वीकार की और इसके बदले नकदी व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर चौकीदार से दिलवाने की बात पर सहमति बनी। इस पर मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने चौकीदार, चाय वाले व चोरी के गेहूं खरीदने वाले दुकानदार 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भरवाया।
विज्ञापन

अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने सिक्योरिटी एजेंसी की मार्फत मंडी के तीनों गेटों पर अलग-अलग चौकीदार लगाए थे। अनाज मंडी के गेट नंबर दो के चौकीदार ने अपने रिश्तेदारों के सामने गेहूं से भरे 42 कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे मंडी की दोनों एसोसिएशनों ने गांव वासियों के अनुरोध पर 42 कट्टे गेहूं की कीमत व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर भरवाकर छोड़ दिया। इसके अलावा चाय वाले व चोरी का गेहूं खरीदने वाले दुकानदार पर भी 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण गर्ग, प्रधान दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद
नई अनाज मंडी की दुकान से 42 कट्टे गेहूं के चोरी हुए थे। गेहूं चोरी करने की बात मंडी के चौकीदार ने कबूल ली है, जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया।

रामफल ढांडा, प्रधान, आढ़ती वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद
मामले की नहीं जानकारी
शहर की नई अनाज मंडी से गेहूं की 42 बोरियां चोरी होने के मामले में मंडी सचिव पवन चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी में चोरी हुई है या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मामला था तो वह मंडी एसोसिएशन का था। उन्होंने मामले को निपटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed