{"_id":"5c95216cbdec222aaf37bebc","slug":"111553277292-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पार्टी का प्रचार करने से मना किया तो जजपा समर्थक ब्लॉक समिति सदस्य की हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पार्टी का प्रचार करने से मना किया तो जजपा समर्थक ब्लॉक समिति सदस्य की हुई पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पार्टी का प्रचार नहीं करने पर जजपा समर्थक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। एक पार्टी का प्रचार करने से आहत होकर गांव कुरड़ के कुछ लोगों ने अपने ब्लॉक समिति सदस्य की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके हाथ पर तेजधार हथियार से वारकर उसे घायल कर दिया। फिलहाल ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस मामले में ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसको अपने साथ लेकर एक पार्टी का प्रचार करवाना चाहते थे, लेकिन उसने इस बात से मना कर दिया, क्योंकि वह भाजपा समर्थक है। वे लोग उस बात से नाराज हो गए और उन्होंने होली के दिन गंदे नाले को बंद कर दिया। जिसके बाद जब उसने इसका एतराज जताया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। सदस्य जयपाल ने कहा कि नाला तो एक बहाना था, एक पार्टी का प्रचार नहीं करने की बात को लेकर उन्हें पीटा गया है।
जिन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर पोस्ट की है। इसमें एक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में सफीदों चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने कहा कि ब्यान लेने के लिए एचसी रोहताश को भेजा गया है। इससे पहले वे डॉक्टरी रिपोर्ट के अनुसार रोहतक गए थे, लेकिन सदस्य पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएंगी।