फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुर्गी फार्म काम करने वाली विवाहिता से किया रेप, तीन पर मामला दर्ज

मुर्गी फार्म काम करने वाली विवाहिता से किया रेप, तीन पर मामला दर्ज

Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुर्गी फार्म काम करने वाली विवाहिता से किया रेप, तीन पर मामला दर्ज
मुर्गी फार्म पर काम करने वाली महिला ने फार्म मालिक सहित तीन ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। स्थानीय एक गांव में बने मुर्गी फार्म में काम करने वाली मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला के साथ मुर्गी फार्म के मालिक सहित दो अन्य लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुर्गी फार्म मालिक सहित तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी 23 नवंबर को हुई थी। पति के साथ 25 नवंबर को वह बलराज के मुर्गी फार्म पर आई। यहां पर उसका पति पहले से ही नौकरी करता है। हम दोनों फार्म पर ही रहने लगे। 27 नवंबर को मनीष, सोमवीर ने फार्म पर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो-तीन दिन बाद दोबारा से वे कमरे में आए और दुष्कर्म किया। बार-बार ये दोनों उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने बताया कि 13 जनवरी को दोपहर के बाद जब उसका पति सामान लेने के लिए शहर चला गया तो बलराज ने उसे अकेले पाकर फार्म के ऊपर बने कमरे में लेजाकर दुष्कर्म किया। एक बार जब पति फिर शहर गया तो बलराज ने दोबारा से दुष्कर्म किया। बलराज ने धमकी दी की अगर उसने किसी से बताया तो उसे मार दिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसका पति लौटकर आया तो उसने सारी बात उसे बताई। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुर्गी फार्म मालिक सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed