फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर चौकी से जब्त की गई बाइक छुटवा ले गए युवक, दो लोगों पर केस दर्ज

पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर चौकी से जब्त की गई बाइक छुटवा ले गए युवक, दो लोगों पर केस दर्ज

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर चौकी से जब्त की गई बाइक छुटवा ले गए युवक, दो लोगों पर केस दर्ज
पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर चौकी से उठा ले गए जब्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। सेवा, सुरक्षा, सहयोग यह हरियाणा पुलिस का नारा है, लेकिन पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार को गतौली चौकी में देखने को मिला, जब युवक जब्त की हुई मोटरसाइकिल पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर लेकर चले गए। पुलिस ने गतौली गांव निवासी एक युवक को नामजद कर दो के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गतौली गांव निवासी सुमित को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार गतौली चौकी ने गतौली गांव निवासी सुमित की मोटरसाइकिल को कागजात नहीं होने के चलते जब्त कर लिया था। मोटरसाइकिल चौकी में ही खड़ी कर दी गई थी। रात को गतौली चौकी में दो युवक आए और जब्त की गई गई मोटरसाइकिल को जबरदस्ती उठाने लगे। जब पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकना चाहा तो दोनों युवकों ने पुलिस कर्मी हसन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने पुलिस कर्मचारी को काट लिया। इससे हसन जख्मी हो गया। युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वहीं घायल पुलिस कर्मी को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सुमित और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह के अनुसार पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करने व जब्त की गई मोटरसाइकिल ले जाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक पुलिस कर्मचारी को चोट आई है। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed