{"_id":"5b58bf324f1c1ba61f8b52bd","slug":"111532542770-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड मिर्चपुर गांव से रात एक बजे रोडवेज की बस चुराकर भागा गांव का ही युवक, राजपुरा भैण गांव में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड मिर्चपुर गांव से रात एक बजे रोडवेज की बस चुराकर भागा गांव का ही युवक, राजपुरा भैण गांव में
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में छात्र ने मिर्चपुर से चुराई रोडवेज, राजपुरा भैण में मकान में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आधी रात का समय घर में पांच लोग सो रहे थे और अचानक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। पांचों लोगों की जान पर बन आई, बाहर निकल कर देखा तो पात चला कि घर में रोडवेज की बस घुसी हुई थी। यह वाकया हुआ राजपुरा भैण गांव में। हिसार के मिर्चपुर गांव के 11वीं कक्षा के छात्र की करतूत के चलते जहां रोडवेज की लाखों रुपये की बस क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं राजपुरा निवासी किसान रमेश के परिवार के सिर से छत छिन गई।।
दरअसल हिसार डिपो की बस रात में मिर्चपुर गांव में रुकती है। अन्य दिनों की भांति, मंगलवार रात को भी चालक और परिचालक बस को खड़ी कर गांव की चौपाल में सो गए। रात को गांव के ही प्रवीण ने बस चुरा ली और बस को पास के जींद जिला के राजपुरा भैण गांव की ओर ले गया। इस दौरान जब सड़क से बस को मोड़ने लगा तो बस अनियंत्रित हो गई और रमेश के मकान में घुस गई। हादसे के दौरान घर में रमेश की पत्नी सुमन, बेटा मनदीप, अमन व बेटी रेखा सो रहे थे। रात एक बजे जोर के हुए धमाके से पूरा परिवार सहम गया। यह सुनकर रमेश बाहर आया तो देखा की उसके मकान में ही रोडवेज की बस घुसी हुई है। इसके बाद यहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
बस में थे पांच लोग, प्रवीण चला रहा था बस
रमेश के अनुसार जिस समय हादसा हुआ, लोग बाहर निकल आए। रमेश ने बताया कि इसी दौरान चार लोग बस से उतर कर भाग गए, जबकि चालक सीट पर बैठा प्रवीण बस टूटने के कारण फंस गया। लोगों ने उसे निकाला और एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचा रमेश का परिवार
रमेश के अनुसार वह रात को घर के बरामदे में सो रहा था। करीब एक बजे वह पानी पीने के लिए घर के अंदर गया हुआ था, तभी यह हादसा हो गया। यदि वह बाहर होता तो वह भी इस हादसे की चपेट में आ सकता था।
वर्कशॉप मैनेजर पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही हिसार डिपो के वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद मिर्चपुर पुलिस चौकी में बस चोरी होने और हादसे की शिकायत दी।
मकान मालिक को मिले मुआवजा
किसान रमेश मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। रमेश के अनुसार मकान टूटने से उस पर भारी बोझ आ पड़ा है। अब उसे मकान बनाने के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।
पुलिस को मिर्चपुर गांव से रोडवेज की बस चोरी होने की शिकायत मिली है। इसी बस से राजपुरा भैण गांव में दुर्घटना हुई है। मिर्चपुर गांव निवासी प्रवीण को नामजद तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
साधुराम, थाना प्रभारी, नारनौंद।