फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   होली मेले में दो युवकों पर गोली चलान का मामला, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोहाना रोड पर जाम

होली मेले में दो युवकों पर गोली चलान का मामला, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोहाना रोड पर जाम

Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
होली मेले में दो युवकों पर गोली चलान का मामला, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोहाना रोड पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
हाली के मेले के दौरान खरकरामजी गांव में गोली मारने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल मजे सिंह ने पुलिस को बताया है कि पुराने मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने दोनों भाईयों पर हमला किया है। बहरहाल तीन दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार शाम गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यहां से लोगों को हटा दिया।
गौरतलब है कि वीरवार को खरकरामजी गांव में होली का मेला देखने गए मजे सिंह उसके छोटे भाई अजय सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान अजय सिंह को पीठ में गोली गली, जबकि मजे सिंह के कान के पास से गोली निकल गई। अजय सिंह का फिलहाल हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह खेती के साथ-साथ गांव में ही किराना की दुकान चलाता है। मजे सिंह के अनुसार गांव के ही अजय के परिवार के उसके छोटे भाई अजय सिंह को पहलवानी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के कारण अजय सिंह पर पहले भी दो बार हमला हो चुका है, जिसमें उसे चार गोलियां लगी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। इस मामले में अदालत में गवाही नहीं हुई हैं। मजे सिंह के अनुसार उन्हें गांव के ही बलवान, राजू, संदीप, राजू की पत्नी, राजो, सुमेर द्वारा उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर उन्हें धमकी दी गई है। आरोप है कि जब वे लोग वीरवार को होली के मेले में गए तो यहां पहले से ही अजय, सुरेंद्र, सुनील, सोनू, बिंद्र, सुनील, अजय, अनिल, सजंय, संदीप पहले से ही खड़े थे। मजे सिंह के अनुसार उनको मेले में देखते ही इन लोगों ने कहा कि आज मौका है इन दोनों भाईयों को मुकदमा में समझौता नहीं करने का मजा चखा दो। जो इतना कहते ही बिंद्र व सुनील ने पिस्टल निकाल लिए। मजे सिंह के अनुसार बिंद्र ने अजय सिंह उर्फ लिलमा फायर कर दिया। जैसे ही अजय सिंह फायर से बचने के लिए पीछे मुड़ा, गोली उसके दाएं कंधे में लग गई। वहीं सुनील ने पिस्टल का फायर मजे सिंह की ओर किया। इससे गोली कान के पास से निकल गई। इसके बाद सुरेंद्र ने भी फायर किया, लेकिन यह गोली किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खरकराजी गांव के लोगों ने शनिवार शाम को जींद गोहाना मार्ग को जाम कर दिया। यहां करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लाइन लाग गई। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को यहां से हटा दिया। जाम खुलने के बाद जैसे ही सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे, यहां कुछ युवक खड़े थे। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की। वहीं थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को जाम की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, जाम खुल चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रोड जाम करने पर किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 पर मामला दर्ज
अजय सिंह के भाई मजे सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed