फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ट्रक में पीछे से घुसी कार, न्यूजीलैंड जा रहे व्यक्ति की मौत

ट्रक में पीछे से घुसी कार, न्यूजीलैंड जा रहे व्यक्ति की मौत

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी कार, न्यूजीलैंड जा रहे व्यक्ति की मौत
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित मौहल्लखेड़ा रेलवे फाटक के पास अलसुबह ओवर टेक करते समय कार ट्रक में घुस गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और कार चालक घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कार पंजाब के बठिंडा जिले के भोला सिंह को मृत घोषित कर दिया। कार चालक और भोला सिंह की पत्नी का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोला सिंह अपनी पत्नी गुरजीत कौर के साथ कार में सवार होकर बठिंडा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। कार चालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भोला सिंह का बेटा अर्श सिंह न्यूजीलैंड में रहता है। भोला सिंह व उसकी पत्नी अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। सुबह नौ बजे की फ्लाइट थी। जिसके लिए सोमवार रात दस बजे बठिंडा से रवाना हुए थे। रात दो बजे नरवाना पहुंचे थे। कार चालक ने बताया कि आग जा रहे ट्रक ड्राइवर से पास के लिए हॉर्न मारा तो उसने एक बार रास्ता छोड़ दिया, लेकिन फिर से उसने एकदम से ट्रक को मोड़ दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। उसने बताया कि ट्रक चालक कार को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गया, जिसमें भोला सिंह की मौत हो गई। गुरजीत कौर को चोटें आईं। पुलिस ने कार चालक गुरप्रीत सिंह ने बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed