फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बैंक में सेंध लगाकर चुराए 2.37 लाख रुपये

बैंक में सेंध लगाकर चुराए 2.37 लाख रुपये

Tue, 23 Apr 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक में सेंध लगाकर चुराए 2.37 लाख रुपये
जींद। पटियाला चौक स्थित दी जींद केंद्रीय सहकारी बैंक के पीछे की दीवार को तोड़कर चोरों ने दो लाख 37 हजार 220 रुपये चुरा लिए। आरोपी जाते हुए बैंक से सीसीवीटी की डीवीआर भी साथ ले गए। बैंक की सेफ के अंदर लॉकर में 12 लाख 30 हजार और रखे थे, जो चोरों के हाथ नहीं लगे। शुक्रवार को बैंक में 42 लाख रुपये का कैश आया था। इनमें से 30 लाख रुपये बैंक अधिकारियों ने चेस्ट में जमा करवा दिए थे। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह बैंक में पहुंचे गनमैन कप्तान सिंह ने उन्हें सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने अंदर प्रवेश करने के लिए दीवार को तोड़ रखा था। चोरों ने बैंक के अंदर रखी कैश सेफ को बिजली के कटर से काटकर उसमें से दो लाख 37 हजार 220 रुपये चुरा लिए। इसके साथ बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बैंक में 42 लाख रुपये आए थे। कुछ अन्य कैश पहले ही बैंक में था। उन्होंने 30 लाख रुपये चेस्ट में जमा करवा दिए थे। 12 लाख रुपये कैश सेफ के अंदर लॉकर में रखे थ, जबकि दो लाख 37 हजार 220 रुपये सेफ में बाहर ही रखे थे। चोरों ने सेफ को काटकर उसमें से दो लाख 37 हजार 220 रुपये चुरा लिए, जबकि सेफ के अंदर लॉकर को चोर नहीं काट पाए। पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक सत्यनारायण शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने बैंक के अंदर से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खाली मकान के अंदर से लगाई सेंध
जिस बिल्डिंग में बैंक है उसे किराये पर लिया गया है। उसमें मुख्य सड़क की तरफ बैंक की शाखा है, जबकि दूसरी तरफ मकान मालिक रहता है। मकान मालिक आजकल बाहर रहता है, इसलिए उसका मकान पीछे से खाली है। चोर खाली मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और मकान के अंदर कमरे से दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed