{"_id":"5c0d6567bdec2241950dcd0c","slug":"101544381799-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी से फोन पर पांच लाख की चौथ मांगने के दो आरोपी धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी से फोन पर पांच लाख की चौथ मांगने के दो आरोपी धरे गए
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी से मांगी पांच लाख की चौथ, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शराब कारोबारी को फोन पर धमकी देकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव बराड़ खेड़ा के रहने वाले कारोबारी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार ने कहा कि वह अंकुर ठकराल एल-वन में हिस्सेदार है। रात पौने दस बजे वह घर पर था। उसी समय किसी ने फोन कर कहा कि वह गली नंबर पांच से बोल रहा है। अभी जेल काटकर आया हूं। मुझे पांच लाख रुपये दे नहीं तो तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस प्रकार कई बार फोन आए। फोन करने वालों में एक ने अपना नाम विवेक तो दूसरे ने विशाल बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की तो पाया कि विशाल रोहतक रोड का रहने वाला तथा विवेक भटनागर कॉलोनी का। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फोन की रिकॉर्डिंग को भी कब्जे में लिया गया है।