{"_id":"c1698ca2855e1ade9faca93825e3ac67","slug":"crime-news-hindi-news-1379","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे को जिंदा नहर में फेंकने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे को जिंदा नहर में फेंकने का आरोपी काबू
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर पुलिस ने 11 दिनों के बाद भतीजे का अपहरण करके बडनपुर नहर में फेंकने के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अकेले ने ही बच्चे को नहर में जिंदा फेंका था।
पुलिस ने साजिश में किसी और के होने के शक पर आरोपी मनदीप से काफी पूछताछ की लेकिन मनदीप ने अकेले की इस घटना को अंजाम देने की बात कबूली। मनदीप ने 16 फरवरी को विवाह समारोह में आए बच्चे का अपहरण करके बाइक पर ले जाकर आठ वर्षीय भतीजे आदित्य को बडनपुर नहर में जिंदा फेंक दिया था।
विज्ञापन
पांच दिनों के बाद रविवार को बच्चे का शव राजली हेड से बरामद हुआ था। पुलिस को पिछले 11 दिनों से आरोपी मनदीप की तलाश थी। शुक्रवार रात्रि पुलिस ने मनदीप को काबू करके पूछताछ की।
विज्ञापन
यह था मामला
16 फरवरी को चमेला नगर में बडनपुर निवासी रामफल जांगड़ा के लड़के की शादी थी। विवाह समारोह में रामफल की बुआ का परिवार भी आया हुआ था। उसी शाम रामफल की बुआ का आठ वर्षीय पौत्र आदित्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किसी ने बताया कि आदित्य को उसका चाचा मनदीप बाइक पर बैठाकर ले गया। बच्चे के पिता कपिल ने अपने चाचा के लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया और नहर में बच्चे की तलाश की। पांच दिनों के बाद आदित्य का शव तैर कर ऊपर आ गया जिसे पुलिस ने बरामद किया था।
रुपये के लेनदेन की रंजिश में बच्चे को नहर में फेंका
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनदीप मृतक आदित्य के पिता कपिल के चाचा का लड़का है। वह कई वर्ष कपिल के साथ रहा। दो वर्ष पूर्व मनदीप का हादसे में मौत हो गई थी। मनदीप के अनुसार कपिल ने उसका इलाज ठीक नहीं कराया। आपस में कुछ रुपयों का लेन देन भी बताया गया। मनदीप उसी समय से कपिल के प्रति रंजिश रखता था। लेकिन रंजिश में मनदीप अपने भतीजे आदित्य को नहर में फेंक देगा यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।