फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime news

स्कूल प्राचार्य से मांगी 20 लाख रुपये की चौथ

Thu, 25 Feb 2016 11:42 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हाट गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य से 20 लाख रुपये की चौथ व जान से मारने की धमकी देने का मामला समाने आया है। मामले की शिकायत प्राचार्य लाजपत राय ने पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है।
प्राचार्य लाजपत राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी को स्कूल में प्राइमर ब्लॉक के भवन की तरफ जा रहा था, कि वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने अचानक उस पर पिस्तौल तान दी। युवक ने काले रंग की पैंट और चेक शर्ट पहनी हुई थी। युवक ने पांच मार्च तक 20 लाख रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह डर गया और परिजनों को बताया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा करें और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच
सफीदों थाना के एसएचओ सज्जन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस अभी छानबीन कर रही है।
प्राचार्य लाजपत राय ने पुलिस जो सूचना दी है, पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है। पुलिस इस मामले में सतर्कता के साथ मामले से संबंधित तथ्यों को जुटाने में लगी है। इसमें हर पहलू पर जांच कर जो भी तथ्य सामने आऐंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed