फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime,arrest,accused,student,beat,not,case file

छात्र ने परिवहन समिति की फ्लाइंग टीम पर लगाया मारपीट, अपहरण और धमकी देने का आरोप

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crime,arrest,accused,student,beat,not,case file
जींद से नारनौंद रूट पर खेड़ी जालब के एक छात्र को ईक्कस गांव के पास प्राइवेट फ्लाइंग टीम द्वारा बस से उतारकर पीटने और फिर उसका अपहरण कर जींद लेकर जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र को जींद लेकर जाने के बाद दोबारा बस में चढ़ने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने छात्र को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए छह-सात अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौंद के खेड़ी जालब निवासी गौरव ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद के सीआर किसान कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है। 24 फरवरी सुबह वह अपने गांव से एक प्राइवेट बस में जींद कॉलेज में जा रहा था। जब बस ईक्कस गांव से निकली तो रास्ते में एक कार खड़ी थी। चालक ने वहां बस रोक दी। कार से जखोली निवासी काला और श्याम समेत छह-सात अन्य युवक उतरे और बस में सवार यात्रियों की टिकट चेक करने लगे। जब उससे टिकट मांगी तो उसने टिकट दिखा दी। टिकट चेक कर रहे युवक ने उसकी टिकट फाड़ दी और वापस भी नहीं दी। इस पर जब उसने टिकट मांगी तो देने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि पिछले दिनों भी उक्त युवकों ने उसका पास छीनकर अपने पास रख लिया था और बाद में वापस भी नहीं किया। दोबारा टिकट मांगने पर उक्त युवकों ने उसे बस से नीचे उतार लिया और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वह कार में बैठाकर उसे जींद के पटियाला चौक ले आए और उसको बोले कि यदि दोबारा इस बस में बैठा मिला तो जान से मार देंगे। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि छात्र गौरव की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर छह-सात अन्य के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed