फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cricketer, yujvendra, india, team india, youth icon, jind, harayana

युवाओं के लिए प्रेरणा बने युजवेंद्र

Fri, 12 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 12 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
cricketer, yujvendra, india, team india, youth icon, jind, harayana
युजवेंद्रा चहल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टीम इंडिया के उभरते सितारे युजवेंद्र चहल युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। जींद जैसे एक छोटे से शहर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले युजवेंद्र आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हर खिलाड़ी का सपना देश के लिए खेलना होता है। युजवेंद्र ने भी बचपन में जब क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो उनका सपना भी देश के लिए खेलने का था। साल 2009 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले युजवेंद्र को आईपीएल ने पहचान दिलाई। साल 2011 में युजवेंद्र को मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेलना शुरू करने वाले युजवेंद्र चैंपियंस लीग के फाइनल में तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लेकर चर्चा में आए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए युजवेंद्र ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसी आईपीएल के नौंवे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 21 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनके लिए टीम इंडिया में खेलने के लिए दरवाजे खुल गए। उनका चयन जिंबाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय और टी-20 मैचों के लिए हुआ। 11 जून को जिंबाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युजवेंद्र ने अपनी पहली प्रतियोगिता में तीन एक दिवसीय मुकाबलों में छह विकेट तथा तीन टी-20 मुकाबलों में तीन विकेट लेकर अपनी लेग स्पिन के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन



पिता ने खेत में बनवा दी बेटे के लिए पिच
युजवेंद्र के पिता केके चहल एडवोकेट हैं। उनका परिवार रेलवे रोड के पास रहता है। बचपन में युजवेंद्र के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके पिता केके चहल ने अपने खेतों में ही क्रिकेट की पिच तैयार करवा दी थी। यहां पर युजवेंद्र अपने साथियों के साथ गेंदबाजी का अभ्यास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
एकदिवसीय मैच    विकेट
03            06
टी-20 मैच
03            03
प्रथम श्रेणी क्रिकेट
20            37


अगला लक्ष्य देश के लिए टेस्ट खेलना
एकदिवसीय और टी-20 मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके युजवेंद्र फिलहाल आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ए के साथ गए हैं। आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज खेली जाएगी। इसमें आस्ट्रेलिया ए, इंडिया ए के अलावा तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका ए है। अब युजवेंद्र का अगला लक्ष्य देश के लिए टेस्ट मैच खेलना है और टीम में अपनी जगह पक्की करनी है।



सफलता का नहीं कोई शॉर्ट कट
आज हर युवा की जुबान पर युजवेंद्र का नाम है। जिले से क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल करने वाले युजवेंद्र के अनुसार सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। लक्ष्य चाहे कितना ही मुश्किल और बड़ा क्यों न हो। कड़ी मेहनत से उसे प्राप्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed