जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान के तहत गांव ढांडाखेड़ी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। एमपीएचडब्ल्यू सुनीता कुमारी और सुशील शर्मा ने कहा कि बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारी नही बल्कि समाज और देश की प्रगति की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, चिकित्सा, विज्ञान एवं सेना सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए समाज को अपनी सोच बदलनी होगी और बेटा व बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य केवल कन्या भ्रूण हत्या रोकना ही नही बल्कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना भी है। एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार को शिक्षित और जागरूक बनाने का कार्य करती है। संवाद