फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 31 Jul 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
नगूरां बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर बाद बाइक के साथ खड़े युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर व शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दालमवाला निवासी सुनील ने कहा कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय चांदराम शुक्रवार को किसी कार्य से करनाल गया हुआ था। दोपहर बाद वह वापस नगूरां पहुंच गया। यहां आने के बाद वह फोन कर बता ही रहा था तो एक तेज रफ्तार ट्रक के चालको ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed