फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crackers were burst and gulal was thrown on India's victory

Jind News: भारत की जीत पर बजाए पटाखे, उड़ाया गुलाल

Mon, 10 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crackers were burst and gulal was thrown on India's victory
क्रिकेट में भारत की जीत पर जींद में खुशी मनाते हुए युवक
जींद। चैंपियन ट्रॉफी की जीत पर शहर में लोगों ने होली से पहले गुलाल उड़ाकर जश्र मनाया और पटाखे भी जलाए। शहर में तांगा चौक पर दर्शकों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। 45 ओवर तक मैच खींचा हुआ था। ऐसे में जैसे-जैसे भारत की टीम जीत के नजदीक पहुंची तो लोगों में उत्साह बढ़ता गया। समाज सेवी सुनिल वशिष्ठ ने बताया कि चैंपियन ट्रॉफी का मैच रविवार को था। अवकाश था तो मैच को लेकर उत्साह था। सब काम छोड़कर पूरा दिन मैच देखा।
विज्ञापन

मन ही मन भगवान से प्रार्थना की जा रही थी कि भारत चैंपियन ट्रॉफी जीत जाए। इससे पहले भारत 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीता था। वहीं पहले हुए मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बहुत से मौकों पर भारत को पहले हराया था, लेकिन इस बार भारत ने फाइनल में जीत हासिल की। 45 ओवर तक यह बता पाता मुश्किल था कि कौन सी टीम विजेता बनेगा। मैच किसी भी ओर पलट सकता था। फाइनल का प्रेशर था तो भारत की टीम और न्यूजीलैंड दोनों टीम के खिलाडिय़ों से कई कैच भी छूटे। प्रार्थनाओं का दौर जारी था। 252 रन का टारगेट मिलने से एक समय लग रहा था कि भारत आसानी से जीत जाएगा। बाद में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा की साझेदारी भी की। इसके बाद भारत के तीन विकेट जल्दी गिर गए, तो लगा की न्यूजीलैंड जीत जाएगा। वहीं भारत के बल्लेबाजों ने फिर से सांझेदारियां की और मैच जीता। मैच खत्म होने के बाद गुलाल उड़ाकर और पटाखे जलाकर जीत का जश्र मनाया। टीम इंडिया ने होली से पहले भारतवासियों को होली का तोहफा दे दिया।

क्रिकेट में भारत की जीत पर जींद में खुशी मनाते हुए युवक

क्रिकेट में भारत की जीत पर जींद में खुशी मनाते हुए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed