फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CR School shines in Kabaddi and Kho-Kho, three teams win gold medals

Jind News: कबड्डी व खो-खो में सीआर स्कूल का जलवा, तीन टीमों ने जीते स्वर्ण पदक

Wed, 22 Jul 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
CR School shines in Kabaddi and Kho-Kho, three teams win gold medals
22 जुलाना 01: प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के शामलो कलां गांव में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छोटूराम (सीआर) स्कूल, गतौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र ढांडा ने बताया कि अंडर-19 कबड्डी, अंडर-19 खो-खो और अंडर-14 खो-खो टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-17 खो-खो टीम उपविजेता रही और रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अनुज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंकित ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। नितिन ने 400 मीटर बाधा दौड़ और 110 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुल ने 80 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। अक्षय ने लंबी कूद में रजत और ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। गोला फेंक में काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में निधि तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में खुशी ने भी रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

डायरेक्टर जितेंद्र ढांडा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed