फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CPU meeting organized under Nipun Haryana Mission

Jind News: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत सीपीयू बैठक आयोजित

Sun, 16 Feb 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
CPU meeting organized under Nipun Haryana Mission
15जेएनडी26: लोधर गांव में आयोजित सीपीआईयू मीटिंग में भाग लेते अध्यापक। संवाद
उचाना। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोधर में सीपीयू बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लस्टर के कोऑर्डिनेटर प्राचार्य मनजीत सिंह ने की। बैठक में विशेष रूप से एबीआरसी माफी, विद्यालय मुखिया सतविंद्र श्योकंद ने संचालन की पूरी व्यवस्था की। क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के सभी अध्यापक अपने हैंडमेड टीएलएम के साथ पहुंचे। मंजीत सिंह ने शिक्षा में एफएलएन कार्यक्रम को और ज्यादा तीव्र गति से लागू करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से तीन में भेजे गए प्रश्न पत्रों की मदद से आंकलन और पुनरावृत्ति करना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय स्तर पर इस आंकलन का रिकॉर्ड बनाकर रखा जाए। सभी शिक्षक बच्चों की कार्य पुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका का कार्य पूर्ण रखें। प्रत्येक शिक्षक कक्षा अनुसार अपनी एक सर्वोच्च शिक्षण गतिविधि सीपीयू में साझा करें। इस मौके पर दिनेश कुमार, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह , प्रवीण कुमार, जगमति, राकेश कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार, विजेंद्र सिंह सहित शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed