फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CPI (M) workers protest against inflation

Jind News: महंगाई के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
CPI (M) workers protest against inflation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता चांद बहादुर और संचालन कपूर सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में रोष जताया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान राज्य सचिव मंडल सदस्य सत्यपाल सिवाच, बलबीर सिंह और नरेश दनौदा ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ खास यारों को लाभ पहुंचा रही है । यह गठजोड़ अब दुनिया के सामने उजागर हो चुका है। दुनियाभर के अमीरों में दूसरे नंबर पर पहुंचे अडाणी की अमीरी के पीछे असली राज का भंडाफोड़ हो गया है। कहा कि कॉरपोरेट-सांप्रदायिक गठजोड़ के इस सरकार से किसान, मजदूरों को राहत की आशा नहीं की जा सकती है। कहा कि इस साल के बजट में बीते साल की तुलना में खाद्य सब्सिडी पर 90 हजार करोड़ रुपये अर्थात 29 प्रतिशत की कटौती की गई है। जिस तरह हरियाणा में अनेक लोगों के बीपीएल कार्ड काटे हैं। इसी तरह भाजपा शासित अन्य प्रदेशों में किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज खरीद के बजट में 17 प्रतिशत और स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन पर खर्च में 9.4 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह तब है जब दुनिया में भारत सबसे भूखे और कुपोषित देशों में अव्वल दर्जे पर पहुंचा है। इस अवसर पर संदीप जाजवान, फूल सिंह श्योकंद, राधेश्याम, दिनदयाल, इंद्र सिंह, राजेश कुमार, बारु राम, नूतन प्रकाश, सुरेश करसोला, राजकुमार ललितखेड़ा, पवन कुमार, सुभाष तिवारी, संदीप दालमवाला, कर्ण सिंह, वीरेंद्र निडाना, मुकेश, गुड्डी, गुलाब, सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed