{"_id":"575da97e4f1c1b1a6811b63a","slug":"cow-home-making-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादारों ने तपती गर्मी में गोशाला का किया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवादारों ने तपती गर्मी में गोशाला का किया निर्माण
jind
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गाो सेवक काम करते हुए
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अनेक डेरा प्रेमियों ने तपती गर्मी में श्री कृष्ण गोशाला परिसर में गायों के लिए फर्श निर्माण में सहयोग किया। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों सहित अनेक बुजुर्गों ने कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीते रविवार को नीचा पड़ने के कारण डेरा प्रेमियों ने करीब एक लाख से ज्यादा ईंटों को उखाड़ा था और रविवार को उसी जगह पर मिट्टी डालकर ईंटों को दोबारा लगाया गया है। भयंकर गर्मी में आमजन घरों से बाहर नहीं निकल रहे वहीं डेरा प्रेमियों ने नि: स्वार्थ भावना से गायों की सेवा की। सेवादारों के जज्बे के सामने गर्मी आड़े नहीं आई। 15 मेंबर किताब सिंह इंसां ने बताया कि गोशाला में गायों के बैठने के लिए ईंटों का फर्श लगाया हुआ था। कई जगहों पर फर्श तब गया था। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण गोशाला की प्रबंधक कमेटी ने डेरा प्रेमियों से मदद की अपील की थी। उसके बाद प्रेमियों ने फर्श लगाने का कार्य अपने हाथों में लिया। श्री कृष्ण गोशाला के मैनेजर श्री भगवान ने प्रेमियों की सेवा करने के जज्बे की सराहनीय की।
गोशाला में लगाई छबील
जहां एक तरफ डेरा प्रेमी फर्श निर्माण के कार्य में जीजान से जुटे थे वहीं सेवादारों के लिए गोशाला समिति के सदस्यों ने छबील लगाई। रामनिवास गर्ग, तरुण, संदीप, सुशील ने कहा कि सेवादारों के कार्य को देखते हुए उनके मन में सेवा करने की भावना जागृत हुई।
विज्ञापन
गोशाला में लगाई छबील
जहां एक तरफ डेरा प्रेमी फर्श निर्माण के कार्य में जीजान से जुटे थे वहीं सेवादारों के लिए गोशाला समिति के सदस्यों ने छबील लगाई। रामनिवास गर्ग, तरुण, संदीप, सुशील ने कहा कि सेवादारों के कार्य को देखते हुए उनके मन में सेवा करने की भावना जागृत हुई।
विज्ञापन