फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cow home making, jind

सेवादारों ने तपती गर्मी में गोशाला का किया निर्माण

Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
jind
jind Updated Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
cow home making, jind
गाो सेवक काम करते हुए - फोटो : bureau
रविवार को अनेक डेरा प्रेमियों ने तपती गर्मी में श्री कृष्ण गोशाला परिसर में गायों के लिए फर्श निर्माण में सहयोग किया। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों सहित अनेक बुजुर्गों ने कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीते रविवार को नीचा पड़ने के कारण डेरा प्रेमियों ने करीब एक लाख से ज्यादा ईंटों को उखाड़ा था और रविवार को उसी जगह पर मिट्टी डालकर ईंटों को दोबारा लगाया गया है। भयंकर गर्मी में आमजन घरों से बाहर नहीं निकल रहे वहीं डेरा प्रेमियों ने नि: स्वार्थ भावना से गायों की सेवा की। सेवादारों के जज्बे के सामने गर्मी आड़े नहीं आई। 15 मेंबर किताब सिंह इंसां ने बताया कि गोशाला में गायों के बैठने के लिए ईंटों का फर्श लगाया हुआ था। कई जगहों पर फर्श तब गया था। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण गोशाला की प्रबंधक  कमेटी ने डेरा प्रेमियों से मदद की अपील की थी। उसके बाद प्रेमियों ने फर्श लगाने का कार्य अपने हाथों में लिया। श्री कृष्ण गोशाला के मैनेजर श्री भगवान ने प्रेमियों की सेवा करने के जज्बे की सराहनीय की।
विज्ञापन


गोशाला में लगाई छबील
जहां एक तरफ डेरा प्रेमी फर्श निर्माण के कार्य में जीजान से जुटे थे वहीं सेवादारों के लिए गोशाला समिति के सदस्यों ने छबील लगाई। रामनिवास गर्ग, तरुण, संदीप, सुशील ने कहा कि सेवादारों के कार्य को देखते हुए उनके मन में सेवा करने की भावना जागृत हुई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed