{"_id":"5f8dd7a78ebc3eb8670bea12","slug":"cousin-also-dies-due-to-heart-attack-during-last-rites-of-animal-trader-jind-news-rtk579139410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी के अंतिम संस्कार के दौरान हार्ट अटैक आने से चचेरे भाई की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी के अंतिम संस्कार के दौरान हार्ट अटैक आने से चचेरे भाई की भी मौत
विज्ञापन
ओमबीर का फाइल फोटो
- फोटो : Jind
उपमंडल से सबसे बड़े गांव मुआना एक साथ तीन मौतों ने मातम छाया हुआ है। दो दिन गांव में चूल्हा तक नहीं जला है। दिल्ली के गाजीपुर डेयरी फार्म में ओमबीर (42) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। रविवार को ओमबीर के अंतिम संस्कार के दौरान उसके 55 वर्षीय चचेरे भाई वेदप्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं सोमवार को गांव के ही 28 वर्षीय युवक सोमबीर ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। सोमबीर एक अक्तूबर को एक निजी बस से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीन-तीन मौतों से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
गांव मुआना निवासी ओमबीर हरियाणा से दुधारू भैंस खरीदकर दिल्ली में बेचता था। उसका दिल्ली में करोड़ों का लेन-देन था। 16 अक्तूबर को दिल्ली के गाजीपुर में तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी गई। शव को चद्दर में लपेटकर गाजीपुर डेयरी फार्म की एक गली में फेंक दिया गया था। चदर में लिपटे शव को गली में देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू किया। तब जाकर लोगों को इस मामले का पता चला। पुलिस को शक है की भैंस व्यापारी ओमबीर की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और फिर देर रात शव गली में डाला गया। पुलिस ओमबीर के संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दिल्ली पुलिस ने रुपयों के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है।
मुआना निवासी ओमबीर के भाई धर्मपाल के अनुसार वह वारदात से एक सप्ताह पहले भैंस लेकर नई दिल्ली के गाजीपुर गया था। किसी व्यक्ति से उसको 20 लाख रुपये लेने थे। ओमबीर से शव मिलने से पहले की रात में उनकी मोबाइल पर बात हुई थी। इसमें वह उन लोगों से हिसाब करके आने की बात कहा रहा था। वह सप्ताह-सप्ताह पर डेयरी मालिकों के पास रुक जाता था। वह 15 साल से भैंस खरीदने व बेचने का काम करता था। ओमबीर के पास तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़की व एक लड़का है। सबसे बड़ी लड़की करीब आठ साल की है।