{"_id":"d4027e4b282affbc8c160f35ad56753d","slug":"court-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत खारिज
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एचटेट लेवल तीन पेपर लीकेज के मामले में स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत की याचिका को अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया। राजेंद्र गल्हयाण के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि पुलिस बेवजह उसे फंसाना चाहती है।
स्कूल में परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा है। ऐसे में इंडियन मार्डन स्कूल से पेपर लीक हुआ है तो इसमें स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण का कोई कसूर नहीं है, इसलिए उसकी अग्रिम जमानत को मंजूर किया जाए।
विज्ञापन
इस पर एसआईटी के प्रमुख एएसपी वसीम अकरम ने अदालत को बताया कि इस मामले में स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण का अब तक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में संलिप्ता सामने आई है और उनको गिरफ्तार करने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य लोगों को खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
आरोपी राजेंद्र गल्हयाण मामले की जांच को प्रभावित कर सकता है। इसलिए उसकी अग्रिम जमानत को खारिज किया जाए। इस दौरान आरोपी पक्ष और सरकारी अधिवक्ता के बीच में हुई बहस की सुनवाई करने के बाद अदालत ने आरोपी राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया।
ज्ञात रहे कि सोनीपत के इंडियन मार्डन स्कूल से एचटेट लेवल तीन का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के परीक्षा अधीक्षक राजेंद्र रंधावा को गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र रंधावा से पूछताछ में खुलासा किया कि पेपर लीक मामले में स्कूल संचालक राजेंद्र गल्हयाण, डीसी कार्यालय का प्रतिनिधि पवित्र गुलिया, राजीव दहिया, अध्यापक पवन और अजय भी शामिल है। लेकिन तभी से सभी आरोपी भूमिगत हैं। इसमें स्कूल संचालक ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
पवित्र गुलिया ने दायर की अग्रिम जमानत
पेपर लीक मामले में आरोपी डीसी कार्यालय के प्रतिनिधि पवित्र गुलिया ने सोमवार को अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। पवित्र गुलिया की याचिका पर छह जनवरी को सुनवाई होगी। आरोपी पवित्र गुलिया पर योजना बंद तरीके से पेपर को लीक करने का आरोप है और तभी से वह भूमिगत चल रहा है।
एसआईटी प्रमुख एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि अदालत ने राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि इस मामले के दूसरे आरोपी पवित्र गुलिया ने भी अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। उसकी याचिका पर छह जनवरी को सुनवाई होगी।