फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Couple named in the charge of grabbing Rs 17.40 lakh in the name of sending it to America

Jind News: अमेरिका भेजने के नाम पर 17. 40 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दंपती नामजद

Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Couple named in the charge of grabbing Rs 17.40 lakh in the name of sending it to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना (जींद)। अमेरिका भेजने का झांसा देकर 17 लाख 40 हजार 400 रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने छात्तर निवासी दंपती सुरेश कुमार और उसकी पत्नी दिनेश कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

लोधर गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि छात्तर गांव निवासी सुरेश ने उचाना में विदेश भेजने का कार्यालय खोला हुआ है। वह अपने बेटे साहिल को अमेरिका भेजने के लिए राजेश से मिला। इसकी एवज में राजेश ने 38 लाख रुपये की मांग की। सब कुछ तय होने के बाद साहिल के अमेरिका पहुंचने पर राशि देने के बारे में कहा। सुरेश ने उन्हें 45 दिन में साहिल को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। सुरेश ने अन्य एजेंटों के साथ बात कर उसके बेटे को गुमराह करते हुए इंडोनेशिया भेज दिया। दो महीने तक उसका बेटा इंडोनेशिया में फंसा रहा। दो जून 2022 को पांच लाख सुरेश को दे दिए गए। इसके बाद कोई न कोई बहाना बनाकर उनसे राशि ली जाती रही। 10 नवंबर 2022 तक उनसे 17 लाख 40 हजार 400 रुपये आरोपियों ने ले लिए। इसके बाद उनके बेटे को स्पेन भेज दिया गया। काफी समय तक उनका बेटा वहां पर भी फंसा रहा। जब लंबे समय तक उसका बेटा अमेरिका नहीं पहुंचा तो उन्होंने सुरेश से राशि वापस मांगी। सुरेश तथा उसकी पत्नी दिनेश कुमारी ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उचाना थाने के जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजेश की शिकायत पर सुरेश तथा उसकी पत्नी दिनेश कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed