{"_id":"6515c3b5c00805d64d0beb48","slug":"couple-entered-into-the-house-and-attacked-with-sticks-jind-news-c-199-1-sroh1006-6329-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला
Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बीबीपुर गांव में एक मकान में पड़ोस के पांच लोगों ने घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में तोड़-फोड़ भी की। सदर थाना पुलिस ने अक्षय, विशाल, विकास, मुस्कान और गीता के खिलाफ हमला करने, तोड़फोड़ करने तथा धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बीबीपुर गांव निवासी धर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर की शाम को वह और उसकी पत्नी घर पर थे। इस दौरान पीछे लगते मकान की छत पर अक्षय और विशाल खड़े थे। उसने दोनों को कहा कि यहां पर लड़कियां काम कर रही हैं। इसलिए यहां से चले जाओ। इतना सुनते ही वह दोनों विकास, मुस्कान और गीता के साथ आए। उन्होंने आते ही उन दोनों लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनके परिवार के लोग छुड़ाने आए तो आरोपियों ने उनके घरों पर तोड़-फोड़ की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।