फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Countrymen will never forget Indira's sacrifice: Rishipal

देशवासी कभी नहीं भुला पाएंगे इंदिरा की कुर्बानी : ऋषिपाल

Sat, 01 Nov 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Countrymen will never forget Indira's sacrifice: Rishipal
31जेएनडी35-भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यति​थि पर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। स्र
जींद। शहर के कांग्रेस भवन में देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि देशवासी इंदिरा की कुर्बानी कभी नहीं भुला पाएंगे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की जबकि कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति की मिसाल था।
विज्ञापन

देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखा। चाहे 1971 का युद्ध हो या हरित क्रांति का नेतृत्व, इंदिरा ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर देश के गरीब और वंचित वर्ग को आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय राजनीति में महिला सशक्तिकरण की नींव रखी और विश्व स्तर पर भारत की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बनारसी दास वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम कटवाल, अनिल जागलान, कमल चौहान, डॉ. सुरेश देव कौशिक, धर्मेंद्र, मंजीत दहिया, अनिल सैनी, सोनू खर्ब, सुरेंद्र तलोडा, सुखीराम धरौदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed