फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Councilors accused Deputy Chief Minister of stalling development works in a meeting held after a year

एक साल बाद हुई जिप की बैठक में पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री पर लगाया विकास कार्यों को रोकने का आरोप

Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Councilors accused Deputy Chief Minister of stalling development works in a meeting held after a year
विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाते पार्षद सतीश पहलवान। - फोटो : Jind
एक साल बाद बाद हुई जिला परिषद की मीटिंग में इनेलो समर्थक पार्षद अमित निडानी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर जिले के विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाकर निंदा प्रस्ताव पेश किया। जिसका पार्षदों द्वारा समर्थन भी किया गया, मगर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन

पार्षद मोनू दनौदा द्वारा जिप में खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए मनरेगा के काम नहीं करवाए जाते हैं। इस पर जिप चेयरपर्सन प्रवीण देवी घनघस, सांसद सुनीता दुग्गल और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जांच करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मीटिंग में भाजपा पार्टी की तरफ से दो सांसद और एक विधायक शामिल हुए, जबकि जेजेपी विधायक मीटिंग में नहीं पहुंचे। जिले में पांच विधायक हैं, इनमें से तीन जेजेपी के हैं। एक भाजपा व एक कांग्रेस के। कांग्रेस व भाजपा के विधायक मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए गत वर्ष 21 अगस्त को जिला परिषद की मीटिंग हुई थी। इसके बाद एक जून और छह जुलाई 2020 को जिप की मीटिंग तय की गई, लेकिन दोनों बार नहीं हो पाई। इसके बाद अब सोमवार को मीटिंग हुई, जिसमें तीन एजेंडे रखे गए। इस दौरान पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जिला परिषद के अधिकारियों पर विकास कार्य नहीं होने देने के आरोप लगाते हुए मन की भड़ास निकाली।
पहला एजेंडा जैसे ही अधिकारियों द्वारा रखा गया तो इसमें पहले हुई मीटिंग को स्वीकृति देने की बात कही गई। इस पर पार्षद सतीश पहलवान ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि उन्हें यही नहीं बताया गया कि पिछली मीटिंग में क्या-क्या हुआ था। ऐसे में वे इसे कैसे स्वीकृति दें। इस पर बताया गया कि पिछले मीटिंग के बाद किसी भी पार्षद ने कोई सुझाव या आपत्ति दर्ज नहीं करवाई, ऐसे में उस मीटिंग की कार्रवाई नहीं उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद पहलवान ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए मनरेगा के कामों में से एक भी काम नहीं शुरू करवाया गया है। इस पर नप के अधिकारियों ने उनके वार्ड में हुए कामों की जानकारी दी।
सतीश पहलवान ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए एक भी काम शुरू करवाने की जानकारी दें तो वे अपनी बात वापस ले लेंगे, लेकिन इस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अमित निडानी, विनोद सैनी सहित कई अन्य पार्षदों ने भी इसका समर्थन किया। पार्षदों ने कहा कि अधिकारी अपनी मर्जी से काम तय कर लेते हैं, लेकिन पार्षदों द्वारा दिए गए काम नहीं करवाए जाते हैं। उन्होंने इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस पर चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस, सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जांच के आदेश दिए। बाद में सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-अब रखा है एजेंडा
मीटिंग में हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उनको एजेंडा ही अब दिया गया है। ऐसे में वे क्या बात कर सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि आगे से एक सप्ताह पहले एजेंडा भेजा जाएगा। वहीं सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि कम से कम दस दिन पहले एजेंडा भेजा जाना चाहिए, ताकि वे तैयारी कर सकें।
सवा महीने बाद प्रवीण घणघस की जोरदार वापसी
जिले के पार्षद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से इसलिए खफा हैं क्योंकि उन्होंने जींद जिले के विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। पार्षदों ने कहा कि यह विभाग दुष्यंत चौटाला के पास है। इसको लेकर छह जुलाई को हुई मीटिंग में प्रस्तावों पर मतदान के दौरान चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस को कुर्सी से हटाने की भी तैयारी थी, लेकिन यह मीटिंग जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के न आने से नहीं हो सकी। ऐसे में सवा महीने बाद अब प्रवीण देवी घणघस ने जोरदार वापसी करते हुए सभी प्रस्ताव पास करवा लिए। पिछली मीटिंग में जेजेपी के नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा सक्रिय थे, लेकिन इस बार वे मीटिंग में नहीं आए।
एक महीने में शुरू हों काम
पार्षदों द्वारा दिए गए काम लटकाने के मामले पर इनेलो समर्थक पार्षद अमित निडानी ने कहा कि यह काम समयबद्ध हों, ताकि इन पर काम शुरू हो सके। इस पर तय हुआ कि दिए गए काम एक महीने में शुरू करवा दिए जाएंगे।
आगे नहीं होगा ऐसा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लेकर मीटिंग में हुई चर्चा के बीच में भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि अब तक जो हुआ सो हुआ, अब ऐसा नहीं होगा। पार्षदों के काम नहीं रोके जाएंगे। जो भी काम रोकने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने कहा कि राजनीति सभी को करनी है। जो गलत करेगा, उसे जनता जवाब देगी। हालांकि पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर आरोप नहीं लगे हैं। पार्षदों ने जो बात रखी है, उस पर अमल किया जाएगा।
अधिकारी नहीं देंगे जानकारी : बृजेंद्र सिंह
मीटिंग में पार्षद सतु संगतपुरा ने कहा कि वे जिला परिषद के काम से यदि कहीं जाते हैं तो क्या पार्षदों को टीए- डीए मिलता है। ऐसे में जिला परिषद के सीईओ दलबीर सिंह ने कहा कि वे इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। इस पर हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी उन्हें सही जानकारी नहीं देंगे। इसके लिए खुद ही मैन्युल पढ़ना पड़ेगा। उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी हो।
पंचायती राज विभाग के जेई करते हैं भ्रष्टाचार
मीटिंग के दौरान मंच से घोषणा की गई कि पार्षद अपने कामों की सूची दस सितंबर तक दे सकते हैं। इस पर पार्षदों ने कहा कि उनके प्रस्ताव बीडीपीओ कार्यालय के जेई तैयार करते हैं। वे छह-छह महीने लटका कर रखते हैं। वहां भ्रष्टाचार है। इस पर चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस ने कहा कि अब जिला परिषद के जेई ही प्रस्ताव तैयार करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लटके हैं काम
मीटिंग में पार्षद पिंकी ढाकल ने उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की राशि जारी नहीं होने का मामला उठाया। इस पर जिला परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सभी मकानों के लिए राशि जारी जो चुकी है। ऐसे में ढाकल ने कहा कि आज भी उनके वार्ड में कई ऐसे मकान हैं, जिनकी राशि नहीं मिली है। घर खंडहर हो चुके हैं। इस पर जींद के भाजपा के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों को सूची सौंपने को कहा।
पार्षदों ने दिखाया जींद के विधायक पर भरोसा
मीटिंग में अधिकतर कार्यों के लिए पार्षदों ने जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा पर भरोसा जताया। कई मुद्दों पर पार्षदों ने सीधे विधायक को संबोधित करते हुए जानकारी दी। इसके अलावा इनेलो समर्थक पार्षद अमित निडानी मीटिंग में मिड्ढा की गाड़ी में पहुंचे। इस पर अमित निडानी ने कहा कि, उनके डॉ. मिड्ढा के साथ पारिवारिक रिश्ते हैं और यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है।

विकास कार्य रोकने में अधिकारियों और कर्मचारियों की कोताही
मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि जिले के विकास कार्य रोकने में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल उनसे सवाल पूछा गया था कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर जिले के विकास कार्य रोकने के आरोप लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नेता कभी काम नहीं रोकते। उन्हें काम करने होते हैं। इसमें जरूर कर्मचारियों व अधिकारियों की कोताही रही होगी। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 मीटिंग के दौरान सीईओ दलबीर सिंह से चर्चा करतीं चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस।

मीटिंग के दौरान सीईओ दलबीर सिंह से चर्चा करतीं चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस।- फोटो : Jind

 मीटिंग हॉल के बाहर तैनात पुलिस।

मीटिंग हॉल के बाहर तैनात पुलिस।- फोटो : Jind

 मीटिंग में अपनी बात रखतीं पार्षद पिंकी ढाकल।

मीटिंग में अपनी बात रखतीं पार्षद पिंकी ढाकल।- फोटो : Jind

 उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखते पार्षद अमित निडानी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखते पार्षद अमित निडानी।- फोटो : Jind

 मीटिंग में अपनी बात रखते पार्षद सतु संगतपुरा।

मीटिंग में अपनी बात रखते पार्षद सतु संगतपुरा।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed